शेयर मंथन में खोजें

मारुति का एजीएस मॉडल्स की कीमतों में कटौती का ऐलान

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एजीएस (AGS) यानी ऑटो गियर शिफ्ट वैरिएंट्स में कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से कीमतों में कटौती का फैसला 1 जून से लागू माना जाएगा।

 कंपनी की ओर से सभी मॉडल्स पर कीमतों में 5000 रुपये की कटौती की गई है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक एजीएस वैरिएंट के तहत आने वाली सभी मॉडल्स जैसे ऑल्टो (Alto K10), एस प्रेसो (S-Presso), सेलेरियो (Celerio), वैगन -आर (Wagon-R), स्विफ्ट (Swift), डीजायर (Dzire), बलेनो (Baleno), फ्रॉन्क्स (Fronx) और इग्निस (Ignis) शामिल हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसके तहत स्विफ्ट के अलावा ग्रैंड विटारा के चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़ाने का फैसला लिया था। कंपनी ने स्विफ्ट की कीमतों में 25000 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं ग्रैंड विटारा सिग्मा वैरिएंट की कीमतों में 19,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले साल के शुरुआत में कंपनी ने सभी मॉडल्स की कीमतों में 0.45% की बढ़ोतरी की थी। मारुति सुजुकी के भारत में 3 मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। हरियाणा के ग्रुरुग्राम में सालाना 7 लाख इकाई के उत्पादन की क्षमता है। वहीं गुजरात के हंसलपुर इकाई में 7.5 लाख इकाई के उत्पादन क्षमता है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.51% गिर कर 12,401.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 2 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख