शेयर मंथन में खोजें

यूनियन बैंक के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

सरकारी क्षेत्र की बैंक यूनियन बैंक के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैंक की अधिकतम 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बैंक यह रकम क्यूआईपी (QIP) और बॉन्ड्स के जरिए जुटाएगी।

 11 जून यानी मंगलवार को यूनियन बैंक की हुई बोर्ड बैठक में फंड जुटाने को मंजूरी दी है। बैंक के मुताबिक यह रकम पब्लिक इश्यू के जरिए जुटाई जाएगी। साथ ही BASEL-III कंप्लायंट अतिरिक्त टियर-1 और टियर-2 बॉन्ड्स के जरिए रकम जुटाई जाएगी। कंपनी 6000 करोड़ रुपये की रकम चरणों में जुटाएगी जो कि अधिकतम 10000 करोड़ की सीमा में होगा। यह रकम पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट्स जिसमें क्यूआईपी भी शामिल है। हालाकि इस रकम को जुटाने के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके अलावा रेगुलेटरी मंजूरी के साथ शेयरधारकों की मंजूरी भी लेनी होगी। इसके अलावा 4000 करोड़ रुपये की रकम BASEL-III कंप्लायंट बॉन्ड्स के जरिए जुटाएगी। पिछले 4 महीने में बैंक की ओर से फंड जुटाने की यह प्रक्रिया तीसरी बार की गई है। इससे पहले बैंक ने फरवरी में क्यूआईपी के जरिए 3000 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। इससे पहले पिछले साल अगस्त में भी क्यूआईपी के जरिए 5000 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। फंड जुटाने के प्रस्ताव के मंजूरी के बाद शेयर 0.62% गिरकर 146.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। बैंक का शेयर इस साल अब तक 21% तक चढ़ चुका है।

(शेयर मंथन, 11 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख