शेयर मंथन में खोजें

एनएलसी की ईसीबी के जरिए 5000 करोड़ जुटाने की योजना

सरकारी कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड यानी NLCIL फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ईसीबी (ECB) एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग के जरिए 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपया जुटाने की योजना है।

 कंपनी इस रकम को सीधे रूट के जरिए जुटाएगी। वहीं कंपनी के बोर्ड ने सैद्धांतिक तौर पर 994.5 करोड़ रुपये निवेश को भी मंजूरी दी है। यह रकम कंपनी रिन्युएबल एनर्जी सब्सिडियरी में करेगी। यह रकम एक या एक से अधिक चरणों में करेगी। यह इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिए निवेश की जाएगी। हालाकि इसके लिए विनिवेश मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय से मंजूरी लेना बाकी है। कंपनी ने हाल ही में जारी चौथी तिमाही के नतीजों में मुनाफे में 86.2% की गिरावट देखने को मिली थी। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 829.6 करोड़ रुपये से घटकर 114 करोड़ रुपये रह गया था। आपको बता दें कि एनएलसी इंडिया एक नवरत्न कंपनी है जो कोयला मंत्रालय के अधीन काम करती है। कंपनी का मुख्य कारोबार माइनिंग और बिजली उत्पादन करने का है। एनएलसी इंडिया का शेयर 1.52% चढ़ कर 233.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख