शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुथुट फाइनेंस के साथ करार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मुथुट फाइनेंस के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को गोल्ड लोन ऑफर करने के लिए करार किया है।

वीए टेक वाबैग को सेनेगल में डिसैलिनेशन प्रोजेक्ट के लिए 14.6 करोड़ यूरो का ऑर्डर

वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर की जानी मानी कंपनी वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag) को पश्चिमी अफ्रीकन क्षेत्र में डिसैलिनेशन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है।

528 मेगा वाट रिन्युएबल एसेट का अधिग्रहण करेगी रिन्यू पावर

रिन्यू पावर 528 मेगा वाट रिन्युएबल एसेट का अधिग्रहण करेगी। कंपनी कई राज्यों में 528 मेगा वाट के विंड और सोलर पावर एसेट का अधिग्रहण करेगी।

प्लास्टिक लेग्नो एसपीए में 40 फीसदी हिस्सा खरीदेगी रिलायंस ब्रांड्स

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) ने इटली की खिलौना बनाने वाली कंपनी प्लास्टिक लेग्नो एसपीए (Plastic Legno SPA) के साथ ज्वाइंट वेंचर यानी संयुक्त उपक्रम के लिए करार किया है। इस करार के तहत रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड प्लास्टिक लेग्नो एसपीए के भारतीय कारोबार में 40 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। हालाकि कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है।

रेलिगेयर एंटप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवेस्ट ने सेबी के साथ मामले का निपटारा लिया

रेलिगेयर एंटप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवेस्ट ने सेबी के साथ मामले का निपटारा कर लिया है। दोनों कंपनियों ने मामले के निपटारे के लिए सेबी को 10.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।
इन दोनों कंपनियों पर वित्तीय अनियमितताओं और फंड को डायावर्ट करने का आरोप था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख