शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 35.3% बढ़ा

एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एचडीएफसी (HDFC) बैंक का मुनाफा 35.3% बढ़ा है। एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 11951.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 16174.7 करोड़ रुपये हो गया है।

FY-2025 की पहली तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मुनाफा 17.5% बढ़ा

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्तवर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किये हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 17.5% बढ़ा है। कंपनी का लाभ 658.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 773.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की आय में 18.6% की बढ़ोतरी हुई है।

सेनको गोल्ड का पहली तिमाही रिटेल बिक्री में 11% की बढ़ोतरी

सेनको गोल्ड ने पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट 8 जुलाई को जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंपनी की रिटेल बिक्री में 11% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी ने 6 नए शोरूम भी खोले हैं।

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का प्रीमियम जून में रिकॉर्ड 14.8% से बढ़ा

जून महीने में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के प्रीमियम में रिकॉर्ड 14.8% की वृद्धि दर्ज हुई है। जून महीने में प्रीमियम कलेक्शन 42,434 करोड़ रुपये रहा है। लाइफ इंश्योरेंस की नामी कंपनियां जैसे एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और आईसीआईसीआई (ICICI Prudential Life) प्रूडेंशियल लाइफ की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।

पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का कारोबारी प्रदर्शन मिलाजुला रहा

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी गोदरेज कंज्यूमर ने 8 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक ऑर्गेनिक वॉल्यूम ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख