वेबिनार 11 मार्च 2026 : ईरान युद्ध और बाजार की चाल - क्या हैं आपके सवाल
इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल के भाव अचानक 120 डॉलर के पास चले गये और इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में काफी घबराहट फैल गयी। मंगलवार को भारतीय बाजार सँभला है, पर क्या इस युद्ध के चलते शेयर बाजार अभी और भी नीचे गिर सकते हैं? बाजार की चाल समझने और साथ ही शेयरों के बारे में अपने सवाल पूछने के लिए जुड़ें बुधवार, 11 मार्च 2026 को सायं 7.00 बजे से हो रहे निवेश मंथन के लाइव वेबिनार में, जिसमें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से बातचीत करेंगे निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।


