शेयर मंथन में खोजें

GDP के आँकड़े आए अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं मायने?

मुझे जीडीपी के आँकड़ों से कोई हैरानी नहीं है, क्‍योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही इस बारे में संकेत दे दिया था। मैं इतना कहना चाहता हूँ कि इन आँकड़ों से बहुत उत्‍साहित नहीं होना चाहिए। इन आँकड़ों से यह जरूरी साब‍ित होता है कि हमारी विकास दर संतोषपूर्ण दिख रही है। इसमें कोई नकारात्‍मकता नहीं द‍िख रही है और न ही आयात का भय लग रहा है।

MCX Gold में शुरू हो चुका है करेक्‍शन, 55500 तक जाने के आसार - Shomesh Kumar

सोने के मामले में मेरा नजरिया नहीं बदला है। सोने में करेक्‍शन शुरू हो चुका है। मुझे लगता है कि एमसीएक्‍स गोल्‍ड 61500 के आसपास ठहर जाना चाहिए। नीचे की तरफ सोने में 55500 रुपये का स्‍तर एक बार रीटेस्‍ट होना चाहिए। यहीं पर 200 डीएमए भी आ रहा है। सोने में तेजी की अभी कोई वजह नहीं दिख रही है, क्‍योंकि शादियों और त्‍योहारों का मौसम खत्‍म हो चुका है।

Nifty IT Prediction इंडेक्‍स में दिख रही अच्‍छी तेजी, और बढ़त के आसार कम - Shomesh Kumar

निफ्टी आईटी इंडेक्‍स में 30000 से 30500 के दायरे में दिक्‍कत है। इससे पहले कोई परेशानी नहीं है इस इंडेक्‍स में, लेकिन यहाँ इसके लिए बड़ी परेशानी है। निफ्टी आईटी में मुझे कोई बड़ी समस्‍या नहीं दिखती है, क्‍योंकि इसकी वैलुएशन काफी अच्‍छी है।

MCX Crude Oil के भाव 5000 रुपये के आसपास आकर स्थिर होंगे - Shomesh Kumar

कच्‍चे तेल में तेजी रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से थी, वो अब थमने लगी है। इसलिए मेरे हिसाब से मौजूदा स्‍तरों पर भी इसके भाव अधिक हैं। इसके भाव अंतत: 70 से 60 डॉलर के आसपास आकर ठहरेंगे। इसके बाद इसमें वापस ऊपर की चाल आयेगी। लेकिन ये इस साल नहीं अगले साल होगा।

Nifty-Bank Nifty में 18050 के नीचे जाने पर आ सकता है मिड टर्म करेक्‍शन – Shomesh Kumar

निफ्टी में 18450 का स्‍तर बहुत अहम है। ट्रेडर्स को इसे चेतावनी की तरह समझना चाहिए। निफ्टी जब तक इस स्‍तर के नीचे नहीं जाता है, तब तक लॉन्‍ग पोजीशन लेने के आसार बने रहेंगे। इस स्‍तर के नीचे लुढ़कते ही उन्हें अपने सौदों से बाहर निकल जाना चाहिए। यह स्‍तर अगर टूटता है तो निफ्टी को 18200 के नीचे नहीं जाना चाहिए और इसके बाद 18050 का स्‍तर देखने वाला है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख