शेयर मंथन में खोजें

News

भारतीय बाजार की मजबूती बयां कर रही विदेशी निवेशकों की बिकवाली : निर्मला सीतारमण

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली की वजह से भारतीय शेयर बाजार को संभलने का मौका नहीं मिल रहा है। बाजार में लगातार 9 सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों को अच्छा प्रतिफल मिला है। इसलिए इधार बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 

आरबीआई ने न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक पर लगायी रोक, ग्राहकों का जमा सुरक्षित

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मिलने के बाद वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अब न तो लोन दे सकता है, न जमा स्वीकार कर सकता है और न ग्राहक इस बैंक में जमा अपना पैसा निकाल सकते हैं। दरअसल आरबीआई का कहना है कि बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए इस तरह के सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।

2024-25 में आये आईपीओ भी बाजार की बिकवाली से बच नहीं सके

आजकल शेयर बाजार के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। एक तरफ बाजार में पहले से सूचीबद्ध दिग्गत शेयर खस्ताहाल हैं, वहीं हाल के दिनों में आये प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का हाल तो और भी बुरा है। ज्यादातर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, तो कुछ के दाम लिस्टिंग भाव से आधे रह गये हैं।

ग्राहकों के काम आसान बनायेगा एलआईसी का मारटेक मंच, डिजिटल क्षमता में होगा इजाफा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म मारटेक (MarTech) लॉन्च किया है। एलआईसी के इस मंच से पॉलिसीधारक एजेंटों के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। यह कदम कंपनी के डिजिटल परियोजना डिजिटल इनोवेशन ऐंड वैल्यू एनहैंसमेंट (डाइव) का पहला महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख