शेयर मंथन में खोजें

News

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

2.25: यूरोपीय शेयर बाजारों के गिरावट के साथ खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार भी लाल निशान में चले गये हैं। इस समय सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 8,846 पर है, जबकि निफ्टी 11 अंक नीचे 2,697 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में हल्की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 1.76% की मजबूती है, जबकि पावर सूचकांक में 0.63% की बढ़त है। बीएसई तेल-गैस सूचकांक 1.7% नीचे चल रहा है। सत्यम कंप्यूटर्स में 2.94%, भारती एयरटेल में 2.11% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 1.93% की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और रैनबैक्सी में 4% से अधिक की गिरावट है।

12.25: भारतीय शेयर बाजारों में अभी भी मजबूती बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 9,059 पर है, जबकि निफ्टी 57 अंक ऊपर 2,765 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.39% की बढ़त है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में बढ़त का रुख है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.40% की मजबूती है, जबकि पावर सूचकांक में 3.25% की बढ़त है। ओएनजीसी में 4.92%, रिलायंस इन्फ्रा में 4.76%, एचडीएफसी बैंक में 3.88% और विप्रो में 3.79% की मजबूती है। रैनबैक्सी 4.42% की गिरावट के साथ 213.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

11.04: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 158 अंकों की बढ़त के साथ 9,061 पर है, जबकि निफ्टी 53 अंकों की मजबूती के साथ 2,761 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.34% की बढ़त है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। बीएसई धातु सूचकांक में 3.11% की मजबूती है, जबकि बैंकिंग और पावर सूचकांक में 2.65% की बढ़त है। एचडीएफसी बैंक में 4.62%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.52%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.51%, ओएनजीसी में 4.21% और विप्रो में 4% की मजबूती है।

यूरोप-अमेरिका मजबूत, एशिया में हरियाली

सिटी बैंक को राहत देने की अमेरिकी सरकार की योजना को सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों ने हाथों-हाथ लिया और दिन भर के कारोबार के बाद डॉव जोंस 396 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस तरह डॉव जोंस ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में लगभग 900 अंकों की बढ़त दर्ज की है। कल के कारोबार में नैस्डैक कंपोजिट में भी 6% से अधिक की मजबूती देखी गयी। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी बाजारों में उत्साह का कारण केवल यह नहीं है कि सिटी बैंक को सरकार ने राहत पैकेज दे दिया है, बल्कि बाजार इस पैकेज को एक ऐसे मॉडल के रूप में देख रहा है, जिसकी तर्ज पर अमेरिका की अन्य वित्तीय संस्थाओं को राहत दे कर अर्थव्यवस्था को परेशानियों के इस हालात से निकाला जा सकता है।

सेंसेक्स 12 अंक नीचे, निफ्टी 15 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजारों में कारोबारी हफ्ते का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सोमवार को सेंसेक्स 12 अंक या 0.14% की हल्की कमजोरी के साथ 8,903 पर और एनएसई का निफ्टी 15 अंक या 0.55%  की बढ़त के साथ 2,708 पर बंद हुआ। आज बीएसई में रियल्टी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और धातु क्षेत्रों के सूचकांकों में 1.5%-3.8% की गिरावट रही।  कंज्यूमर गुड्स क्षेत्र का सूचकांक भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं पावर, तेल और गैस और एफएमसीजी क्षेत्रों के सूचकांकों में 1% से अधिक की मजबूती रही। टीईसीके, हेल्थकेयर, ऑटो और आईटी क्षेत्रों के सूचकांक भी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

सप्ताह के पहले ही दिन लुढ़के एशियाई बाजार

हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उछाल आयी,  लेकिन इसके बावजूद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.67%  की कमजोरी रही,  जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 3.35% गिरने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 2.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 1.59%  की कमजोरी रही। ताइवान वेटेड, जकार्ता कंपोजिट और सेंसेक्स में  हल्की गिरावट रही।  उधर यूरोपीय बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख