पहली तिमाही में हिन्डाल्को का मुनाफा 40.4% घटा
हिन्डाल्को ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिन्डाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 40.4% गिरा है। पहली तिमाही में मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गई है।
हिन्डाल्को ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिन्डाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 40.4% गिरा है। पहली तिमाही में मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गई है।
टाटा केमिकल्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 593 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गया है।
वहीं कंपनी की आय में 5.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई है।
टॉरेंट फार्मा ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही मे कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ा है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 354 करोड़ करोड़ रुपये से बढ़कर 378 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 10% की वृद्धि हुई है।
एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 35% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 336 करोड़ रुपये से बढ़कर 455 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।