शेयर मंथन में खोजें

News

एनएमडीसी का जून में रिकॉर्ड बिक्री और उत्पादन

सरकारी माइन्स कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री जून महीने में काफी शानदार रही है। मासिक आधार पर बिक्री दोगुने से भी ज्यादा दर्ज हुई है। जून में बिक्री 115 फीसदी बढ़कर 41 लाख टन रही है।

रक्षा मंत्रालय से बीईएल (BEL) को 2191 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर रक्षा और गैर रक्षा उपकरणों के लिए मिला है। कंपनी को 2191 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिले ऑर्डर्स में लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट की आपूर्ति करना है जो वॉरहेड से लैस हो।

सबमरीन के रिफिट के लिए रक्षा मंत्रालय का एमडीएल के साथ करार

रक्षा मंत्रालय ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड यानी एमडीएल (MDL) के साथ करार किया है। रक्षा मंत्रालय ने यह करार सबमरीन आईएनएस (INS) शंकुश (Shankush) के रिफिट के लिए किया है। आपको बता दें कि शंकुश (Shankush) एक सब सर्फेस किलर (SSK) क्लास सबमरीन है।

आईपीओ के लिए मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड ने सेबी को दोबारा दी अर्जी

मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए दोबारा अर्जी दी है। आपको बता दें कि यह मुथूट पप्पाचन ग्रुप (Muthoot Pappachan Group) की माइक्रोफाइनेंस सब्सिडियरी है। कंपनी की आईपीओ के जरिए 1350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इससे पहले कंपनी ने 2018 में आईपीओ के लिए अर्जी दाखिल की थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख