शेयर मंथन में खोजें

News

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को मिला ऑर्डर

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को घरेलू और विदेशी बाजार के लिए नए ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को नए ऑर्डर्स मिले हैं।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का बटरफ्लाई के साथ विलय का ऐलान

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी सीजीसीईएल (CGCEL) और किचेन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी बटरफ्लाई गांधीमती ने विलय का ऐलान किया है। विलय का यह फैसला संयुक्त कारोबार में तेजी लाने के साथ बेहतर तालमेल को लेकर किया गया है।

शेयर बायबैक को इमामी बोर्ड ने मंजूरी दी

इमामी बोर्ड ने शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी बायबैक योजना के तहत 186 करोड़ रुपये तक के शेयर खरीदेगी। 

सन फार्मा ने विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया

दवा कंपनी सन फार्मा ने एक्सचेंज को जानकारी दी है वह विवाल्डिस हेल्थ ऐंड फूड्स में 60 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 143.30 करोड़ रुपये में मौजूदा शेयरधारकों से खरीदी है। कंपनी बाकी के 40 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण तय शर्तों के साथ भविष्य में करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख