शेयर मंथन में खोजें

News

जनरल मोटर्स का तालेगाँव प्लांट खरीदने की तैयारी में हुंडई मोटर, टर्म शीट पर किए हस्ताक्षर

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने पुणे के तालेगांव में जीएम के भारतीय संयंत्र को खरीदने की संभावना तलाशने के लिए जनरल मोटर्स (GM) के साथ एक टर्म शीट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हुंडई ने भारत में ईवी के लिए 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। तालेगांव संयंत्र की क्षमता सालाना 1.3 लाख वाहनों की है।

स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग के लिए जेनेसिस का आईजीएल के साथ जेवी (JV) करार

जेनेसिस (Genesis) गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए किया है। आपको बता दें कि जेनेसिस (Genesis) गैस सॉल्यूशंस विकास लाइफकेयर लिमिटेड (VLF) की सब्सिडियरी है।

पीवीआर का चेन्नई में 100 स्क्रीन से ज्यादा का मुकाम हासिल

फिल्म प्रदर्शित करने वाली कंपनी पीवीआर (PVR) ने आयनॉक्स लीजर के साथ विलय के बाद 11 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स चेन्नई में खोला है। कंपनी ने 11 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स यह फीनिक्स मार्केट सिटी में खोला है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को टीएसआरटीसी से 550 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ऑर्डर मिला

 ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी टीएसआरटीसी (TSRTC) से 550 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एमईआईएल (MEIL) की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी को दक्षिण भारत में तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से मिला यह सिंगल सबसे बड़ा ऑर्डर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख