शेयर मंथन में खोजें

News

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 6% बढ़ा

देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 30 सितंबर को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। इसके मुताबिक कंपनी का शुद्ध लाभ 30 सितंबर 2021 को समाप्त पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6% अधिक रहा। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार (19 अक्टूबर) को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

दो इनहेलेशन ब्रांड का अधिग्रहण करेगी ल्यूपिन, बायोटेक इकाई को 17 आपत्तियां जारी

दवा कंपनी ल्यूपिन का सांस से संबंधित दवाओं के पोर्टफोलियो के विस्तार पर फोकस कर रही है। इसी दिशा में कंपनी दो इनहेलेशन ब्रांड का अधिग्रहण करेगी।

दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 33 फीसदी बढ़ा

एशियन पेंट्स का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का मुनाफा 605 करोड़ रुपये से बढ़कर 804 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख