क्वेस्ट इनफॉर्मेटिक्स का 100 फीसदी अधिग्रहण करेगी एचसीएल टेक
आईटी सर्विस कंपनी एचसीएल टेक क्वेस्ट इनफॉर्मेटिक्स का अधिग्रहण करेगी। कंपनी अपने सब्सिडियरी के जरिए बंगलुरु की कंपनी क्वेस्ट इनफॉर्मेटिक्स का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा पूरी तरह से नकदी में होगा। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यह सौदा 15 करोड़ रुपए में होगा।