शेयर मंथन में खोजें

News

सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

 अरविंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है। कंपनी को दवा के लिए अंतिम मंजूरी उसकी सब्सिडियरी यूगिया फार्मा स्पेश्यालिटिज को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए मिली है। बोर्टेजोमिब दवा का जेनरिक संस्करण कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में इंजेक्शन के लिए किया जाता है।

यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

जायडस लाइफसाइंस को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है।

मई महीने के पहले कारोबारी दिन बाजार निचले स्तर से रिकवरी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालाकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई।

कारोबार विस्तार पर 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सालासर टेक्नो

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग कारोबार विस्तार पर 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक शशांक अग्रवाल ने कहा कि कंपनी भिलाई में फैब्रिकेशन इकाई लगाने में 50 करोड़ का निवेश करेगी। वहीं 50 करोड़ रुपए की रकम गैल्वेनाइजिंग इकाई लगाने पर खर्च करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख