शेयर मंथन में खोजें

News

वैरॉक इंजीनियरिंग अमेरिका और यूरोप में 4-व्हीलर्स लाइटिंग कारोबार बेचेगी

वैरॉक इंजीनियरिंग ने अपने 4-व्हीलर्स यानी चार पहिए लाइटिंग सिस्टम कारोबार बेचने का फैसला किया है। कंपनी अपने अमेरिका और यूरोप के कारोबार को बेचेगी। कंपनी अपना कारोबार फ्रांस की कंपनी Compagnie Plastic Omnium SE को 60 करोड़ यूरो यानी 4,830 करोड़ में बेचेगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विनिवेश का यह फैसला रणनीति के तहत किया गया है ताकि कंपनी के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। कंपनी की योजना के मुताबिक चीन, भारत और वैश्विक स्तर पर दोपहिए वाहनों के लिए बड़े वैल्यू और ऊंची ग्रोथ वाले प्राइमरी मार्केट पर फोकस बढ़ाना है।

भेल का जीई पावर कंवर्जन के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर

 सरकारी कंपनी भेल यानी भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने जीई पावर कंवर्जन के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। यह करार भारतीय नौसेना के लिए इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन सिस्टम (IEPS) विकसित करने के लिए किया गया है।

कैपेसाइट इंफ्रा ने 826.49 करोड़ रुपए का ऑर्डर जीता

कैपेसाइट इंफ्रा को कुल 826.49 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। कंपनी को यह ऑर्डर सरकारी और निजी कंपनी की ओर से मिला है। कंपनी को पहला ऑर्डर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई से मिला है। इसके तहत कंपनी को 599.04 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

न्यूट्रिएंट आधारित सब्सिडी को कैबिनेट मंजूरी, जम्मू-कश्मीर में 540 मेगा वाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भी मंजूरी

 कैबिनेट ने खरीफ फसलों के लिए न्यूट्रिएंट आधारित सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने यह सब्सिडी फॉस्फेटिक और पोटाश फर्टिलाइजर (P&K) के लिए मंजूर की है। कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2022 के लिए 60,939 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है। यह सब्सिडी पिछले साल के मुकाबले प्रति बोरी 50% से ज्यादा है। यह सब्सिडी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के लिए मान्य होगा। इस सब्सिडी में खाद के घरेलू उत्पादन के अलावा डीएपी (DAP) के इंपोर्ट में होने वाला खर्च भी शामिल है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख