शेयर मंथन में खोजें

News

ओएनजीसी का नॉर्वे की एनर्जी कंपनी के साथ करार

सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने नॉर्वे की एनर्जी की बड़ी कंपनी इक्विनॉर एएसए (ASA) के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह करार ऑयल एंड गैस के क्षेत्र में एक्सप्लोरेशन के साथ-साथ क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए किया है।

हाइपर लोकल सेगमेंट के लिए टीवीएस मोटर्स का रैपिडो के साथ करार

 टीवीएस मोटर्स ने रैपिडो (Rapido) के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार मोबिलिटी और हाइपर लोकल सेगमेंट के लिए किया है। कंपनी ने यह रणनीतिक करार व्यावसायिक मोबिलिटी इकोसिस्टम और आपसी फायदे के लिए किया है। आपको बता दें कि रैपिडो एक ऑन डिमांड डिलिवरी और मोबिलिटी प्लैटफॉर्म है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सब्सिडियरी कंपनी को इंसुलिन आपूर्ति के लिए मिला कॉन्ट्रैक्ट

बायोकॉन बायोलॉजिक्स की सब्सिडियरी कंपनी को मलेशिया सरकार से इंसुलिन की आपूर्ति के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को इंसुलिन की आपूर्ति के लिए 9 करोड़ डॉलर यानी करीब 688 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए मिला है। कंपनी को रिकॉम्बिनेंट ह्यूमैन इंसुलिन ब्रांड इंसुजेन की आपूर्ति करना है।

फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक का इंडसइंड बैंक के साथ करार

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने इस सुविधा के लिए इंडसइंड बैंक के साथ करार किया है। इस करार के तहत बैंक 6.5 फीसदी का ब्याज दर ग्राहकों को देगा। इसके साथ ही समय से पहले पैसा निकालने पर ग्राहकों को किसी भी तरह की पेनाल्टी भी नहीं देनी होगी। ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा ऑफर कर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख