शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, निफ्टी (Nifty) 8700 से नीचे

दो कारोबारी सत्र से जारी तेजी को खत्म करते हुए मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई।

आरबीआई मौद्रिक निति की समिक्षा बैठक से पहले बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 28,182.57 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 99.65 अंक ऊपर 28,289.22 पर खुला मगर जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद 10.30 बजे सेंसक्स 46.66 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 28,135.91 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 20.10 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 8,691.25 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.06% ऊपर 14.7425 पर चल रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप 0.24% गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 0.72% नीचे चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज ल्युपिन में 1.35%, एनटीपीसी में 1.09%, ओएनजीसी में 0.88%, कोल इंडिया में 0.72%, एसबीआई में 0.64% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.59% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 1.04%, अदाणी पोर्ट्स में 1.00%, एचडीएफसी में 0.80%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.65%, एशियन पेंट्स में 0.64% और सन फार्मा में 0.59% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 32 शेयर आज लाल निशान पर है जबकि 19 शेयर हरे निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख