शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 224 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 8600 के नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और मुनाफावसूली से घरेलू बाजार पर दबाव को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सुबह बढ़त के साथ खुला लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही गिरावट शुरु हो गयी। अंत में सेंसेक्स 224.03 अंक या 0.80% टूट कर 27,835.91 पर बंद हुआ। आज के कारोबार 28,154.21 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 27,803.24 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 58.10 अंक या 0.61% गिर कर 8,592.20 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य 8,683.05 तक चढ़ा दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 8,583.65 का रहा। आज के कारोबार में मेटल, टेलीकॉम, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और फाइनेंस शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं एफएमसीजी और ऑयल ऐंड गैस शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.08% नीचे 14.2350 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए वहीं यूरोपी बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। हालाँकि आज डॉलर के मुकाबले रुपये में 8 पैसे की बढ़त है।

छोटे- मंझोले सूचकांक भी आज कमजोरी के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.35% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.11% की गिरावट आयी। निफ्टी मिड 100 0.42% और निफ्टी स्मॉल 100 0.81% नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 2.04%, आईटीसी में 1.24%, ऐक्सिस बैंक में 0.47%, डॉ.रेड्डीज में 0.34%, पावर ग्रिड में 0.30% और ल्युपिन में 0.10% की मजबूती दिखी। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 3.02%, विप्रो में 2.84%, टाटा स्टील में 2.04%, इन्फोसिस में 1.99% एचडीएफसी में 1.93% और भारती एयरटेल में 1.83% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 36 शेयर आज लाल निशान पर रहे जबकि सिर्फ 15 शेयरों में बढ़त दिखी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख