शेयर मंथन में खोजें

रेलवे कंपनियों के शेयरों में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में रेलवे कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

सरकार ने राजकीय रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 24,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इस खबर के बाद से ही बीएसई में दोपहर करीब 3.05 बजे टीटागढ़ वैगन्स के शेयर में 3.85 रुपये या 3.53% की बढ़त के साथ 112.85 रुपये पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह शेयर 115.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 109.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1,257.69 करोड़ रुपये है। कालिंदी रेल निर्माण के शेयर 2.50 रुपये या 2.21% की तेजी के साथ 115.50 रुपये पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह शेयर 118.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 114 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 186.56 करोड़ रुपये है। टेक्समैको रेल ऐंड इंजीनियरिंग के शेयर 0.65 रुपये या 0.60% की मजबूती के साथ 108.60 रुपये पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह सेयर 112.95 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 108.85 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2270.56 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख