शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 46.16 अंक चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त हुई, जिसमें नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर के और करीब पहुँच गया।

साथ ही आर्थिक आँकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि न बढ़ाने का संकेत मिला है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 46.16 अंक (0.25%) की बढ़त के साथ 18,538.12 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 26.01 अंक (0.50%) की बढ़त दिखी और यह 5,275.91 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 6.5 अंक (0.30%) की बढ़त और यह 2,186.48 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 600 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.87% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.83 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.91% की बढ़त दिखी और यह 47.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख