शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स (Sensex) 0.04% नीचे

बुधवार को भारती शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार 28,978.02 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 57.65 चढ़ कर 29,035.67 पर खुला। मगर ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली होने कारण लाला निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में करीब 10.09 बजे सेंसेक्स 11.28 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 28,996.75 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 9.45 अंक या 0.11% की हल्की कमजोरी के साथ 8,933.55 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 4.37% ऊपर 13.3075 पर है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे ऊपर खुला। एनएसई में 67 शेयरों ने हफ्तों का शिखर छुआ है तो 11 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है।

छोटे-मंझोले शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.01% और बीएसई स्मॉलकैप 0.40% ऊपर चल रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.02% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.61% की मजबूती दिखा रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 1.76%, इन्फोसिस में 0.94%, ल्युपिन में 0.93%, विप्रो में 0.92%, गेल में 0.92% और एसबीआई में 0.77% की बढ़त है। एशियन पेंट्स में 1.44%, एचडीएफसी में 1.24%, भारती एयरटेल में 1.07%, एनटीपीसी में 0.95%, अदाणी पोर्ट्स में 0.87% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.80% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 25 शेयर आज हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर है जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख