शेयर मंथन में खोजें

9,000 के पास निफ्टी (Nifty) में ठहराव : इडेलवाइज

कल के कारोबार में निफ्टी (Nifty) 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पास जाने के बाद बाजार कुछ नरम पड़ा और अंत में निफ्टी 0.28% नीचे बंद हुआ।

हालाँकि बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की थी, मगर उसके बाद यह पूरे दिन नीचे आता गया। कारोबार की मात्रा औसत से ज्यादा रही और चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात लगभग बराबर 1:1 पर ही रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) ने उम्मीद के मुताबिक ही अपने ऐतिहासिक समर्थन स्तरों से सहारा लिया और कुछ चढ़ कर 13.15% पर बंद हुआ।
इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि मोमेंटम ऑसिलेटर अब हद से ज्यादा खरीदारी की अवस्था में हैं, मगर ये पूरी तरह से तेजी के ही क्षेत्र में हैं और छोटी अवधि में कुछ और बढ़त की संभावना दिखा रहे हैं। हालाँकि एकदम निकट की अवधि में थोड़ा ठहराव (कंसोलिडेशन) आ सकता है। इडेलवाइज का कहना है कि निफ्टी चढ़ कर 9,000 के पास जाने पर अपने सौदों को हल्का कर लेने में समझदारी होगी। ब्रोकिंग फर्म की सलाह है कि इसके बाद अगली तेजी से पहले कुछ ठहराव आने का इंतजार कर लेना चाहिए। इसने घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 8,848 पर रखने के लिए कहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख