शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजार में गिरावट, कॉस्पी (kospi) 1.34% टूटा

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में गिरावट है।

हांग कांग के अलावा सभी सूचकांक लाल निशान है। अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर एशियाई बाजार पर देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.91% की गिरावट के साथ 2,868.40 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 1.34% टूट कर 2,036.13 के स्तर पर आ गया है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 32.52 अंक यानि 0.19% गिर कर 16,926.25 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 0.66% की बढ़त के साथ 24.077.99 पर है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.16% की कमजोरी के साथ 3,091.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.14% नीचे चल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पृथक राष्ट्र में हुए परमाणु परीक्षण के कारण हुए विस्फोट के कारण उत्तर कोरिया में भूकंप आया था जिसका असर आज बाजार पर दिख राह है । (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख