शेयर मंथन में खोजें

आंध्रा बैंक (Andhra Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने आंध्रा बैंक (Andhra Bank) के शेयर के लिए 60-61 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 65-66 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 58 रुपये रखने के लिए कहा है।
बीएसई में शुक्रवार 09 सितंबर को आंध्रा बैंक का शेयर 62.40 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 41.80 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 20 अक्तूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 71.10 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 58.20 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर के दैनिक चार्ट पर “उल्टा हेड ऐंड शोल्डर” बनाया है जो इस शेयर में मजबूती आने का संकेत है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख