शेयर मंथन में खोजें

गेल (Gail) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने गेल के शेयर के लिए 387-390 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 415-420 का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (सटॉप लॉस) 375 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 09 सितंबर को गेल के शेयर 395 रुपये पर बंद हुए। 7 सिंतबर 2016 को यह शेयर 407.70 रुपये तक ऊपर गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 274 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 368.27 रुपये पर चल रहा है। पिछले सप्ताह बाजार में कमजोरी के बावजूद यह शेयर उच्च स्तर पर बना रहा, जो तेजी की ओर संकेत करता है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख