शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट, हैंग सेंग (Hang Seng) 2.41% टूटा

सोमवार  को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक लाल निशान है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी कमोजर बंद हुआ था। निवेशकों में ब्याज दरों को लेकर चिंता है जिसके कारण बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.30 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 257.03 अंक यानि 1.51% टूट कर 16,708.73 पर है। हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 580.05 अंक या 2.41% की भारी गिरावट के साथ 23,519.65 पर है। चीन के बाजार शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 48.57 अंक या 1.58% की कमजोरी के साथ 3,030.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.73% गिर कर 2,873.33 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (kospi) 1.76% फिसल कर 2,001.94 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर वहीं ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.01% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख