शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूती संकेतों के कारण शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों के दम पर बाजार में तेजी है। शुरूआती कारोबार में बाजार को छोटे-मंझोले शेयरों से भी सहारा मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 28,412.89 अंक की बंदी के मुकाबले आज 107.41 अंक ऊपर 28,520.30 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.13 बजे सेंसेक्स 300 अंक या 1.06% उछल कर 28,712.89 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 89.65 अंक या 1.03% की मजबूती के साथ 8,832.20 पर है। इंडिया विक्स सूचकांक 3.98% नीचे 14.0925 पर है। डॉलर के मुकबाले आज रुपये में भी 16 पैसे की बढ़त के साथ खुला। एनएसई में 43 शेयरों ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ है जबकि 12 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गये है। 

तेजी के इस मौहाल में छोटे-मंझोले शेयरों में भी हरियाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 1.19% की और बीएसई स्मॉलकैप में 1.01% की मजबूती दिखा रहा है। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 1.21% और निफ्टी स्मॉल 100 1.28% ऊपर चल रहे है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो में 3.17%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.85%, ऐक्सिस बैंक में 2.42%, मारुति में 2.40%, गेल में 2.30% और एसबीआई में 2.07% की बढ़त है। दूसरी ओर सिर्फ टीसीएस में 0.17% और एचडीएफसी में 0.15% की कमजोरी है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 48 शेयर में मजबूती है केवल तीन शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख