शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स (Sensex) 72 अंक नीचे

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 28,634.50 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 56.16 अंक ऊपर 28,690.66 पर खुला लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। शुरुआती कोराबार के एक घंटे बाद करीब 10.18 बजे सेंसेक्स 72.31 अंक या 0.25% नीचे 28,562.19 पर करोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 25.35 अंक या 0.29% गिर कर 8,783.05 के स्तर पर आ गया है। एनएसई में 23 शेयरों ने आज 52 हफ्तो का शिखर छुआ और 9 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे है।
शुरुआती कारोबार में ऑयल ऐंड गैस, फार्मा और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर संचार, मेटल, पावर, बैंकिंग, फाइनेंस और एफएमसीजी शेयरों में कमजोरी है। इंडिया विक्स सूचकांक 0.45% की गिरावट के साथ 14.8725 पर है।

हालँकि छोटे-मंझोले शेयरों में थोड़ी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.21% की और बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की बढ़त है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.14% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 1.79%, सिप्ला में 1.52%, डॉ.रेड्डीज में 0.96%, मारुति में 0.91%, पावर ग्रिड में 0.59% और एशियन पेंट्स में 0.48% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो हीरो मोटोकॉर्प 1.65%, अदाणी पोर्ट्स में 1.36%, इन्फोसिस में 0.98%, भारती एयरटेल में 0.79%, टीसीएस में 0.72% और बजाज ऑटो में 0.71% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर लाल निशान पर और 23 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख