शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.23% ऊपर

कल गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 28,294.28 के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 78.74 अंक चढ़ कर 28,373.02 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.09 बजे सेंसेक्स 64.27 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 28,358.55 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.75 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 8,747.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई में 50 शेयरों ने 2 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ है जबकि 18 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी और मेटल शेयरों में इस समय सबसे ज्यादा मजबूती दिख रही है। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स और संचार कंपनियों के शेयर में कमजोरी है। इंडिया विक्स सूचकांक 3% नीचे चल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे की मजबूती के साथ खुला।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मंझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.39% की और बीएसई स्मॉलकैप 0.66% की तेजी दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.40% की बढ़त है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बार करें तो टीसीएस में 1.47%, कोल इंडिया में 1.19%, पावर ग्रिड में 0.91%, इन्फोसिस में 0.91%, रिलायंस में 0.85% और बजाज ऑटो में 0.80% की मजबूती आयी है। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल में 1.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.25%, गेल में 0.58%, एलटी में 0.53%, एचडीएफसी में 0.45% और आईटीसी में 0.44% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख