शेयर मंथन में खोजें

मंदड़िये हावी, निफ्टी (Nifty) 8,600 की ओर : इडेलवाइज

कल नये हफ्ते के पहले दिन निफ्टी (Nifty) नींद से जगा और 1.23% नीचे फिसला, हालाँकि यह 8,700 के ऊपर बंद हुआ।

कल इसने वैश्विक संकेतों के मुताबिक मंद अंतराल (बियरिश गैप) के साथ शुरुआत की और पूरे दिन बिकवाली चलती रही। इसके चलते निफ्टी ने छोटी अवधि के समर्थन स्तरों को तोड़ दिया। इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि दैनिक चार्ट पर एक दमदार मंद कैंडल संरचना निकट भविष्य में और गिरावट आने की चेतावनी दे रही है और मंदड़िये अब हावी हो रहे हैं।
कल कारोबारी मात्रा औसत ही रही, जबकि चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1:2 का रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) चढ़ कर 14.5% पर पहुँच गया, जिससे हेजिंग गतिविधियों में तेजी आयी। संवेग (मोमेंटम) का संकेत देने वाले सूचक दैनिक चार्ट के साथ-साथ घंटेवार चार्ट पर भी कमजोरी दिखा रहे हैं।
इडेलवाइज का कहना है कि त्रिभुज (ट्राएंगल) संरचना के नीचे आने और 21 दिनों के ईएमए के नीचे बंद होने के चलते यह लगता है कि निफ्टी को 8,600 से पहले कोई खास सहारा नहीं मिलेगा। वहीं 21 ईएमए (8,765) निकट भविष्य में बाधा का काम करेगा। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख