शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्केई (Nikkei) 54.15 अंक लुढ़का

अमेरिकी शेयर बाजार के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिल रही है।

हांग कांग और दक्षिण कोरिया के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 54.15 अंक या 0.33% फिसल कर 16,490.41 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर हांक कांग के हैंग-सेंग (Hang Seng) में 171.87 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 23,489.79 पर है। वहीं चीन के सूचकांक शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की कमोजरी देखी जा रही है। सिंगापुर का स्टे्ट टाइम्स 1.26 अंक या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 2,848.97 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सूचकांक कॉस्पी (Kospi) में 6.68 अंक या 0.28% की तेजी है जबकि ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 90.10 अंक या 0.97% की गिरावट है। इस बीच कल अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख