शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 0.44% फिसला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

हांग कांग के अलावा सभी बाजार लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.30 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 14.49 अंक या 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 22,969.30 के स्तर पर पहुँच गया है। दूसरी ओर जापान का निक्केई (Nikkei) 76.93 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 17,369.48 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.48% फिसल कर 3,089.56 पर आ गया है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.29% की कमजोरी दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 10.17 अंक या 0.52% गिर कर 2,008.96 पर है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.72% की कमजोरी 9,239.70 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख