शेयर मंथन में खोजें

मुहूर्त कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8,650 के नीचे

दीवाली पर एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में रविवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर बीएसई सेंसेक्स 124.81 अंक की बढ़त के साथ 28,066.32 पर खुला। लेकिन बढ़त को कायम रखने में सफल नहीं हुआ और 11.30 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 27,930.21 पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 28,095.71 का रहा जबकि नीचे की ओर 27,890.14 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 12.30 अंक या 0.14% गिर कर 8,625.70 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य 8,678.25 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 8,616.25 तक फिसला। इंडिया विक्स सूचकांक 5.71% ऊपर 15,4900 पर रहा।

हलाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.48% और बीएसई स्मॉल कैप 0.96% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिड 100 में 0.45% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.80% की तेजी दिखी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 1.85%. विप्रो में 0.71%, ओएनजीसी में 0.71%, सन फार्मा में 0.61%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.56% और इन्फोसिस में 0.51% की बढ़त दिखी। गिरने वाले शेयरों में डॉ.रेड्डीज में 1.05%, एनटीपीसी में 0.66%, टाटा मोटर्स में 0.65%, पावर ग्रिड में 0.60%, अदाणी पोर्ट्स में 0.59% और एचडीएफसी में 0.52% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 51 शेयरों में से 30 शेयर लाल और 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख