शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 21 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 8,500 के नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।

मगर बढ़त को कायम रखने में सफल नहीं हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले दिन के 27,460.28 बंद स्तर की तुलना में आज 35.27 अंक ऊपर 27,465.55 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.15 बजे सेंसेक्स 21.62 अंक या 0.08% की मामलू गिरावट के साथ 27,408.66 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.30 अंक या 0.30% फिसल कर 8,500 के नीचे 8,459.65 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में फार्मा कंपनियों की जाँच की खबर के बाद फार्मा कंपनियों की पिटायी देखने को मिल रही है। आज बाजार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों से भी सहारा नहीं मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट से घरेलू बाजार पर भी दबाव है। इंडिया विक्स सूचकांक 2.67% ऊपर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मंझोले शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.83% की और बीएसई स्मॉल कैप में 1.06% की गिरावट है। निफ्टी मिड 100 1.13% और निफ्टी स्मॉल 100 1.33% नीचे चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 4.16%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.94%, एनटीपीसी में 1.21%, ओएनजीसी में 0.80%, इन्फोसिस में 0.80% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.55% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो सन फार्मा में 4.68%, डॉ.रेड्डीज में 4.45%, ल्युपिन में 3.93%, मारुति में 1.49%, टाटा मोटर्स में 1.32% और भारती एयरटेल 1.18% की गिरावट है। निप्टी के 51 शेयरों में से इस समय 35 शेयर लाल और 16 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख