शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती, निफ्टी 8,500 के पार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से बाजार को सहारा मिला। एफबीआई द्वारा हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट मिलने से अमेरिकी बाजार में निवेशक में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चिंतामुक्त रहे। आज कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 132.15 अंक या 0.48% की बढ़त के साथ 27,591.14 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,646.84 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 27,406.76 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 46.50 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 8,543.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,559.40 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,480.10 तक फिसला। आज के कारोबार में धातु, मीडिया और निजी बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी और आईटी शेयरों में गिरावट रही। इंडिया विक्स सूंचकांक 1.59% चढ़ कर बंद हुआ।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी आज खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप 0.16% ऊपर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 0.03% की मजबूती आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 6.49%, गेल में 2.94%, एशियन पेंट्स में 1.82%, पावर ग्रिड में 1.67%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.60% और बजाज ऑटो में 1.33% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा में 3.35%, सिप्ला में 1.74%, मारुति में 1.03%, अदाणी पोर्ट्स में 0.94%, एनटीपीसी में 0.71% और टाटा स्टील में 0.70% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर हरे, 19 शेयर लाल निशान और 1 शेयर सपाट बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख