शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव डोंस 73 अंक हुआ मजबूत

मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल ही अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुए हैं, जिसमें निवेशकों को
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के जीतने की उम्मीद है। अमेरिकी बाजार में क्लिंटन की छवि बाजार को ऋण स्थिरता प्रदान करने वाले यथास्थिति उम्मीदवार की है, जिसके कारण निवेशक भी उन्हीं की जीत चाहते हैं।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 73.14 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 18,332.74 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 27.32 अंक (0.53%) की बढ़त के साथ 5,193.49 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 8.04 अंक (0.38%) की मजबूती के साथ 2,139.56 पर बंद हुआ।
सोमवार को कच्चे तेल के भाव में 0.20% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 44.98 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.24% की कमजोरी आयी और यह 46.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख