शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी भारी गिरावट, सेंसेक्स 514 अंक टूटा

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ।

आज कमजोर शुरुआत के बाद सेंस्क पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर ही रहा। देश में नकदी की कमी के कारण व्यय में गिरावट आयी और कंपनियों को घाटा हो रहा है, जिसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा है और यह लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 514.19 अंक या 1.92% की कमजोरी के साथ 26,304.63 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26809.61 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26253.63 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 187.85 अंक या 2.26% की कमजोरी के साथ 8,108.48 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,288.55 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,093.20 तक फिसला। आज के कारोबार में आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों को छोड़ कर बाकी सभी शेयरों में गिरावट रही। इंडिया विक्स सूंचकांक 16.00% ऊपर बंद हुआ।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी खासी गिरावट दिखी। बीएसई मिडकैप 3.91% और बीएसई स्मॉलकैप 4.67% नीचे बंद हुए। निफ्टी मिड 100 3.71% और निफ्टी स्मॉल 100 4.45% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो स्टेट बैंक में 1.91%, विप्रो में 1.51%, डॉ रेड्डी में 1.47%, ओएनजीसी में 0.90%, टीसीएस में 0.81% और पावर ग्रिड में 0.68% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 9.88%, टाटा स्टील में 7.80%, एशियन पेंट में 7.41%, मारुति में 5.71%, ऐक्सिस बैंक में 3.86% और एचडीएफसी में 3.56% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख