शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 54 अंक ऊपर

ऊर्जा और तकनीकी शेयरों में आयी तेजी से मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल तेल के दाम में जोरदार उछाल आयी, जिससे ऊर्जा शेयरों को सहारा मिला। इसके साथ ही कल तकनीकी शेयरों ने भी वापसी की और डॉव जोंस लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 54.37 अंक (0.29%) की बढ़त के साथ 18,923.06 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 57.22 अंक (1.10%) की मजबूती के साथ 5,275.62 पर बंद हुआ। मगर एसऐंडपी 500 (S&P500) 16.19 अंक (0.75%) की मजबूती के साथ 2,180.39 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 840 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 780 करोड़ शेयरों का रहा है।
मंगलवार को कच्चे तेल के भाव में 5.44% की उछाल आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.81 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 5.37% चढ़ कर 46.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके साथ ही कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख