शेयर मंथन में खोजें

कमजोरी के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 8,100 के नीचे

गुरुवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ऊपर चढ़ा, मगर 10.10 बजे तक लाल निशान पर पहुँच गया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 71.07 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 26,227.62 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26449.87 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26155.40 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31.65 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 8,079.95 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,151.25 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,060.30 तक फिसला। आज एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार से बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। साथ ही निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख की आज होने वाली बैठक के इंतेजार में हैं, जिससे ब्याज दरों में बदलाव का पता चल सकता है। आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि आईटी और मीडिया शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 4.06% की गिरावट के साथ 18.7100 पर बंद हुआ।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में बिकवाली दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.38% और बीएसई स्मॉलकैप 0.57% की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.03% और निफ्टी स्मॉल 100 0.44% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 3.21%, पावर ग्रिड में 2.66%, गेल में 1.52%, सिप्ला में 1.12%, एनटीपीसी में 1.00% और हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.86% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 4.26%, बजाज ऑटो में 2.55%, टीसीएस में 2.20%, कोल इंडिया में 2.08%, एशियन पेंट्स में 1.72% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.25% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख