शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट 39 अंक ऊपर

गुरुवार को फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन के ब्याज दरों में जल्दी ही वृद्धि के बयान से बैंक शेयरों में मजबूती आयी।

इसके अलावा आर्थिक आंकड़ों और आय से उपभोक्ता विवेकाधीन शेयर भी चढ़े जिससे अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 35.68 अंक (0.19%) की बढ़त के साथ 18,903.82 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 39.39 अंक (0.74%) की मजबूती के साथ 5,333.97 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) 10.18 अंक (0.47%) की मजबूती के साथ 2,187.12 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 740 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 790 करोड़ शेयरों का रहा है।
गुरुवार को कच्चे तेल के भाव में 0.33% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.42 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.30% गिर कर 46.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके साथ ही कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख