शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी चमक, सेंसेक्स 182 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर चला गया, मगर इसने जल्दी ही वापसी की और अंत तक इसमें बढ़त का रुख रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 182.58 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 26,697.82 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26724.97 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26494.23 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 51.00 अंक या 0.62% की मजबूती के साथ 8,221.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,228.85 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8155.80 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.66% की गिरावट के साथ 15.9225 पर बंद हुआ। बाजार इस समय उत्सुकता से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में निकलने वाले नतीजों की भी प्रतीक्षा कर रहा है।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.43% और बीएसई स्मॉलकैप 0.07% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.32% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 0.09% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 3.48%, अदाणी पोर्ट्स बैंक में 2.35%, विप्रो में 1.86%, ऐक्सिस बैंक में 1.74%, इन्फोसिस में 1.28% और आईटीसी में 1.18% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में गेल में 1.34%, टाटा स्टील में 0.79%, ल्युपिन में 0.71%, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.41%, एनटीपीसी 0.33% और टीसीएस में 0.24% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 हरे और 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख