शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में हल्की गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही गिरना शुरू हो गया। लाल निशान करते हुए करीब 2 बजे यह हरे निशान पर पहुँचा, मगर जल्दी इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 29.51 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 26,489.56 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26594.55 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26,455.21 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.15 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 8,139.45 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,178.70 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,127.45 तक फिसला। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 2.57% की गिरावट के साथ 15.2525 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर बैंक, मेटल, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, ऊर्जा शेयरों में गिरावट दिखी।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप 0.04% और बीएसई स्मॉलकैप 0.25% की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 0.55% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 1.95%, सिप्ला में 1.32%, इन्फोसिस में 1.10%, टीसीएस में 0.98%, मारुति में 0.62% और एचडीएफसी में 0.59% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 2.67%, ओएनजीसी में 2.30%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.82%, अदाणी पोर्ट्स में 1.56%, आईटीसी में 1.41% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.20% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 18 शेयर हरे और 33 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा सेंसेक्स के 11 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख