शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 20,000 के ऊपर बरकरार

दो दिन लगातार बढ़त के बाद गुरुवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस हरे, जबकि क्वालकॉम में आयी कमजोरी से नैस्डेक और एसऐंडपी लाल निशान पर बंद हुए। डॉनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद एसऐंडपी ने अपने 7 हफ्तों के 2 दिनों का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और डॉव जोंस भी पहली 20,000 के ऊपर पहुँच गया।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 32.4 अंक (0.16%) की बढ़त के साथ 20,100.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.16 अंक (0.02%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 5,655.18 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 1.69 अंक (0.07%) की हल्की गिरावट के साथ 2,296.68 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 651 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.92% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.78 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 2.06% की गिरावट दिखी और यह 56.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख