शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 84.97 अंक ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

हल्की मजबूती के साथ शुरुआत करके सेंसेक्स में साढ़े 11 बजे तक उतार-चढ़ाव दिखा, मगर इसके बाद इसका रुख ऊपर की ओर हो लिया। एक समय इसने 150 से अधिक अंकों की बढ़त बना ली थी, लेकिन कारोबार के आखरी हिस्से में इसमें गिरावट आयी। इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश बजट से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल आयी थी। कारोबारी के अंत में आज सेंसेक्स 84.97 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 28,226.61 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 28,299.92 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 28,070.81 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 17.85 अंक या 0.20% की बढ़त के साथ 8,734.25 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,757.60 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,685.870 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक में 3.22% की गिरावट आयी और यह 13.5200 पर बंद हुआ। प्राइजिंग बजट इवेंट, अगले सप्ताह आरबीआई की आने वाली नीतियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से निवेशक आज शांत दिखे। आज के कारोबार में बीएसई में 1,582 शेयर बढ़त, 1,222 शेयर लाल निशान और 130 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूत कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.92% और बीएसई स्मॉलकैप 0.95% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.67% और निफ्टी स्मॉल 100 1.42% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज डॉ रेड्डीज में 3.31%, सन फार्मा में 2.64%, भारती एयरटेल में 2.45%, कोल इंडिया में 2.30%, इन्फोसिस में 2.05% और सिप्ला में 1.87% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.49%, टाटा मोटर्स में 2.00%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.77%, बजाज ऑटो में 1.68%, गेल 1.61% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.17% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 25 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 हरे और 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख