शेयर मंथन में खोजें

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स प्रारंभिक कारोबार में ऊपर चढ़ा और सत्र के मध्य के समय में लाल निशान पर रहने के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 28,986.72 और निचला स्तर 28,815.02 रहा। निवेशक 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले सतर्क हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 27.19 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 28,929.13 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 2.70 अंक ऊपर 8,927.00 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 8,945.80 के स्तर तक ऊपर चढ़ा, जबकि 8,899.50 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.23% की बढ़त के साथ 14.3900 पर बंद हुआ। आज उड्डयन कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गयी। इसके अलावा एनएसई में 631 शेयर हरे, 973 शेयर लाल निशान और 231 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। जबकि बीएसई में 1,188 शेयर मजबूती और 1,611 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 170 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी आज कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.21% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.09% की कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 0.07% नीचे बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में मारुति सुजुकी में 1.67%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.30%, ऐक्सिस बैंक में 1.16%, टाटा मोटर्स में 1.07%, एशियन पेंट्स में 0.87% और सन फार्मा में 0.71% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 5.01%, गेल में 2.27%, अदाणी पोर्ट्स में 1.96%, विप्रो में 1.96%, ओएनजीसी 1.56% और पावर ग्रिड में 0.92% गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 24 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 17 शेयर लाल और केवल 13 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख