शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, ऊर्जा शेयरों ने की वापसी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों ने सत्र के आखरी हिस्से में वापसी की, जिससे अमेरिकी बाजार भी संभल कर बंद हुआ।

एसऐंडपी लगातार 3 दिन गिरने के बाद कल हरे निशान पर बंद हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.46 अंक (0.01%) ऊपर 20.858.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.26 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त दिखी और यह 5,838.81 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 1.89 अंक (0.08%) की हल्की मजबूती आयी और यह 2,364.87 पर बंद हुआ। तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद एसऐँडपी एनर्जी इंडेक्स 0.6% ऊपर बंद हुआ। कल बाजार में 700 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जो पिछले 20 कारोबारी सत्रों का औसत आँकड़ा भी है। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.03% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 10 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख