शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 42 अंक टूटा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

वित्तीय शेयरों में आयी कमजोरी से डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट आयी, जबकि उपभोक्ता विवेकाधीन शेयरों में बढ़त से नैस्डैक मजबूत हुआ। इससे पहले डॉव जोंस में लगातार 8 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद मंगलवार को मजबूती आयी थी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42.18 अंक (0.20%) की कमजोरी के साथ 20,659.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.41 अंक (0.38%) की बढ़त दिखी और यह 5,897.55 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 2.56 अंक (0.11%) की मजबूती आयी और यह 2,361.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.30% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 30 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख