शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी नयी ऊँचाई पर

दिग्गज शेयरों में आयी मजबूती से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 30,000 के स्तर को छूने बाद फिसल कर लाल निशान पर पहुँचा, मगर जल्दी ही संभल कर यह वापस हरे निशान पर लौटा। कारोबार के अंत में यह 64.02 अंक या 0.21% की मजबूती के साथ 29,974.24 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 30,007.48 का रहा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। वहीं दूसरी ओर इसका निचला स्तर 29,817.69 रहा। आज एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.30 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ नयी ऊपरी स्तर 9,265.15 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,273.90 के स्तर तक ऊपर चढ़ा, जबकि 9,215.40 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.50% की बढ़त के साथ 11.5500 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई में 1,174 शेयर हरे, 499 शेयर लाल निशान और 261 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। जबकि बीएसई में 1,998 शेयर मजबूती और 932 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 141 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर छोटे-मॅंझोले सूंचकांक भी मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.12% की मजबूती आयी। निफ्टी मिडकैप 100 0.77% और निफ्टी स्मॉल 100 1.29% ऊपर बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 4.50%, मारुति सुजुकी में 4.40%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.19%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.18%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.82% और टाटा स्टील में 1.65% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी में 2.76%, कोल इंडिया में 1.69%, इन्फोसिस में 1.39%, एशियन पेंट्स में 1.36%, आईटीसी में 0.98% और पावर ग्रिड में 0.72% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 23 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख